देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दिल्ली से लौटते के बाद बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया तथा अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई।
मुख्यमंत्री को अपने बीच देखते हुए बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों ने दीप जलाकर, गायत्री मंत्र और गणेश वंदना करते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा जीवन में जो भी कार्य करें, पूर्ण मनोयोग के साथ करें। उन्होंने कहा की जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, उसके लिए अभी से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े। जब हम किसी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, लीडर की भूमिका में कार्य करें।
इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: संस्कृति संरक्षण के लिए पंजाबी समाज का एकजुट होना जरूरी: शिव अरोरा
उत्तराखंड : बीजेपी ऑफिस ‘अपनों’ ने ही खोला ‘मोर्चा’, कैबिनेट मंत्री से जताई नाराजगी, जानिये पूरा मामला
उत्तराखंड : (दुखद) यहां करंट की चपेट में आए मां बेटी, दोनों की मौत
उत्तराखंड : महिला की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात 
