- दून समेत छह जिलों में आज से बारिश का अनुमान
देहरादून। उत्तराखंड में आज से दून समेत छह जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश होगी। 19 और 20 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
का पूर्वानुमान भी जारी किया है। दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्रवार शाम राज्य में अगले दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें शनिवार को देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को भी कुछ स्थानों पर इस तरह का मौसम रहेगा।
वहीं, 19-20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश की संभावना है और इससे लगातार बढ़ रहे तापमान में कुछ गिरावट आने का अनुमान है। दून के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। दून में दिन का तापमान 26 डिग्री और रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 

