- मुख्य्मंत्री का प्रदेश की जनता और पार्टी की ओर से अभिनन्दन और आभार : हेमन्त द्विवेदी
देहरादून । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी द्वारा UCC का स्वागत किया और मुख्यमंत्री जी को प्रदेश की जनता और पार्टी की ओर से अभिनन्दन और हार्दिक बधाई दी है । वास्तव में UCC विधेयक विधानसभा द्वारा पारित किया जाना राज्य की मातृशक्ति की सबसे बड़ी जीत है। UCC को कानूनी जामा पहनाने से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को गरिमा और सम्मान मिला है। इस एतिहासिक विधेयक को पास कराने से राज्य भर में उत्साह का माहौल बना है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और हक के लिए UCC को एक अहम कदम बताते हुए कहा कि इससे सर्व समाज का भला होगा तथा तुष्टिकरण व गैर बराबरी मिटेगी । UCC लागू होने से महिलाओं को स्वाभिमान और सम्मान से जीने का अधिकार मिल सकेगा। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि आजादी के बाद से ही समान नागरिक संहिता की मांग की जा रही थी। इसके बाद भी किसी ने भी यूसीसी लागू करने की हिम्मत नहीं दिखाई। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में धामी सरकार आते ही यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है। यूसीसी लागू होने से तलाक और सभी धर्मों के लिए एक कानून, भरण पोषण, संपत्ति बंटवारे में लड़की का समान हक मिलेगा और अन्य धर्म या जाति में विवाह कर लड़की के अधिकारों का हनन नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि UCC में विशेष तरह प्रावधान रखे गए हैं। हर धर्म में शादी, तलाक के लिए एक ही कानून होंगे, जो हिंदुओ के साथ साथ अन्य धर्मों के लिए भी हैं। बिना तलाक एक से ज्यादा शादी नहीं कर पाएंगे, मुसलमानों को 4 शादी करने की छूट नहीं रहेगी। UCC के तहत सभी धर्मों में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल होगी, पुरुष-महिला को तलाक देने के समान अधिकार मिलेगा। लिव इन रिलेशनशिप डिक्लेयर करना जरूरी है, लिव इन रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर 6 माह की सजा होगी। लिव-इन में पैदा बच्चों को संपत्ति में समान अधिकार है, महिला के दोबारा विवाह में कोई शर्त नहीं है। अनुसूचित जनजाति दायरे से बाहर हैं, बहु विवाह पर रोक, पति या पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी नहीं हो सकती है। शादी का रजिस्ट्रेशन जरूरी बिना रजिस्ट्रेशन सुविधा नहीं है। उत्तराधिकार में लड़कियों को बराबर का हक मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीएम धामी ने रुद्रपुर को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण
उत्तराखंड: डमरू बजाते नजर आए सीएम धामी, रुद्रपुर में ऐतिहासिक रोड शो
उत्तराखंड में 15 फरवरी को होगा ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 61वां एडिशन, स्टार एथलीट्स करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंड: हल्द्वानी में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और संस्कृति को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी में ‘माइंडस्पार्क 2026’ की धूम, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए खुश
देहरादून में गूंजा विश्वास का संदेश: 2027 से पहले मुख्यमंत्री धामी पर शीर्ष नेतृत्व का बढ़ता भरोसा
देहरादून- धामी सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
देहरादून- डीएम सविन बंसल की संस्तुति पर उप निबन्धक ऋषिकेश निलम्बित
उत्तराखंड मे यहाँ हुई झकझोर देने वाली घटना, घर में अकेली मां की मौत; 15 दिन बाद बेटे को मिला शव
उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पॉलिटेक्निक छात्र निष्कासित, आरोपी जेल भेजा गया 
