देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में बीते दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए। वहीं बारिश होने से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सचेत रहने की अपील की है।
गौर हो कि देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जनपदों के अधिकांश स्थानों के साथ ही राज्य के शेष जनपदों के अनेक स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.जबकि राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश का अंदेशा जताया गया है. तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. नैनीताल, चमोली, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है।
जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम वर्षा कुछ दौर होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में एक या दो दौर में तीव्र बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/प्रति घंटा) चलने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C व 23°C के लगभग रहने की संभावना है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया UPdate
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम
हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोहहोली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
उत्तराखंड: पूर्णागिरि धाम बनेगा सालभर का आस्था केंद्र, सीएम का बड़ा संकल्प
उत्तराखंड: 256 करोड़ की लागत से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम धामी ने लिया जायजा
उत्तराखंड: चम्पावत को 74 करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने खोले विकास के द्वार
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM रयाल ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
उत्तराखंड : टनकपुर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दो वाहन सेवा में रवाना
उत्तराखंड : पूर्णागिरि मेले का आगाज़, सीएम धामी ने की पूजा 

