देहरादून: उत्तराखंड के इन दिनों मौसम पल-पल बदल रहा है। प्रदेश में रुक-रुककर बारिश हो रही है। जहां एक ओर मैदानी क्षेत्रों में सूरज की तपिश से लोग बेहाल हैं, वहीं पर्वतीय अंचलों में बारिश होने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। रुक-रुक कर बारिश होने से पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
बारिश से गर्मी से मिलेगी निजात: उत्तराखंड में आज फिर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है. जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अंदेशा है। वहीं प्रदेश के मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश 

