देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य में मानसून की आहट देखते हुए भारी वर्षा का अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • मानसून की आहट भारी वर्षा का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक महसूस की जाने लगी है। यहां अगले हफ्ते मानसून पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। राज्य में बारिश का दौर शुरू होने के साथ मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया या है। कुमाऊं मंडल के चार जिलों नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बारिश को देखते हुए 24 से 26 जून तक अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, पिछले तीन दिन से राज्य के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है। 23 जून से प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू होने के साथ उत्तराखंड में बारिश बढ़नी शुरू हो जाएगी। शुरुआत में 24 जून से कुमाऊं के चार जिलों के साथ ही कुछ अन्य स्थानों पर भारी बारिश होगी। उम्मीद की जा रही है कि 27 जून के बाद पूरे उत्तराखंड में तेज बारिश होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मानसून अगले हफ्ते आने की पूरी संभावना बन रही है। 25 जून के बाद उत्तराखंड में कभी भी मानसून प्रवेश कर जाएगा, जो अगले दो-तीन दिन में पूरे राज्य में प में पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,

वहीं उत्तराखंड में शुक्रवार को भी कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने चारधाम समेत पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करते वक्त सावधानी बरतने के लिए कहा है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें