weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून – (बड़ी खबर) आज इन 7 जिलों के लिए अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज से मौसम में कुछ बदलाव के आसार हैं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

आज का मौसम पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 04 मार्च सोमवार को प्रदेश के 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में 7 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा जिसके चलते पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है वही मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन

पहाड़ में भारी बर्फबारी से बढ़ी दुश्वारियां

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। विशेषकर गढ़वाल मंडल में 150 से अधिक गांव में बिजली बाधित हो गई और कई गांवों में पेयजल आपूर्ति भी ठप है।

गंगोत्री व बदरीनाथ हाईवे के साथ ही कई संपर्क मार्ग भी बर्फ के कारण अवरुद्ध हो गए। जिससे कई गांवों का संपर्क भी कट गया है। बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर चमोली और उत्तरकाशी जिले में देखने को मिला। उत्तरकाशी में 30 तो चमोली जिले में 56 गांव बर्फ से ढके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मेडिकल एडमिशन में फर्जी प्रमाण पत्र का नया मामला, अधिवक्ता समेत 4 गिरफ्तार

इससे ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। उत्तरकाशी जिले में बर्फबारी से 50 से अधिक गांवों में बिजली गुल है। वहीं, चमोली में गैरसैंण क्षेत्र में 90 गांव व टिहरी जिले में 25 गांवों की बिजली सुबह से गुल रही। देहरादून के चकराता और आसपास के क्षेत्र में रिकार्ड वर्षा दर्ज की गई।

हिमस्खलन की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने चमोली जिले की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जिसको देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेज कर लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस पत्र में बताया गया है कि डीजीआरआई चंडीगढ़ की ओर से प्रदेश के 2500 मीटर से की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन और चार मार्च को बर्फबारी हो सकती है। चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी को खतरे के लेवल 4 में रखा गया है। परिचालन केंद्र की ओर से बर्फबारी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें