पंतनगर – पंतनगर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय श्री नंदलाल गादिया स्मृति डिबेट में भाग लेकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है
विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण के निर्देशन में यूनिवर्सिटी लिटरेरी टीम द्वारा विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने अंग्रेजी एवं हिन्दी में डिबेट हेतु मेवाड़ विश्वविद्यालय, चित्तौडगढ़ (राजस्थान) में आयोजित ‘अखिल भारतीय श्री नंदलाल गादिया स्मृति डिबेट-2024’ में प्रतिभाग किया जिसका विषय ‘भारत में जाति जनगणना राष्ट्रीय हित में है’ था।
डिबेट में कुल 200 विश्वविद्यालयों ने प्रतिभाग किया जिसमें पन्तनगर विश्वविद्यालय को अंग्रेजी डिबेट में प्रथम एवं हिन्दी डिबेट में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही पन्तनगर विश्वविद्यालय को अंग्रेजी एवं हिंदी डिबेट के स्कोर को मिलाकर ओवरऑल रनिंग ट्रॉफी भी प्राप्त हुई। डिबेट में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार विश्वविद्यालय की बीएससी एजी (ऑनर्स) द्वितीय वर्ष की छात्रा शंभवी को दिया गया।
हिंदी डिबेट में विश्वविद्यालय की छात्रा शगुन एवं अनिशिखा दूसरे स्थान पर रहीं। विद्यार्थियों के इस सफल प्रदर्शन हेतु विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा इस हेतु उन्होंने विद्यार्थियों एवं उनकी टीम को बधाई भी दीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
