देहरादून– पुरोला में हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में वन विकास निगम के तत्कालीन डीएलएम रामकुमार सहित आठ अधिकारी व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक टिहरी की जांच के बाद एमडी केएम राव ने गुरुवार को निलंबन आदेश जारी किए। दरअसल, वन विभाग की जांच में सामने आया था कि पुरोला में अवैध कटान के लिए वन निगम के अफसर- कर्मचारी जिम्मेदार हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, जहां भी अवैध कटान हुआ, बताया गया था। वहाँ 15 किमी तक कोई आम आदमी नहीं जाता और फरवरी अंत तक बर्फ रहती है।
इस मामले में डीएफओ पुरोला, एसडीओ और रेंजर पहले ही सस्पेंड किए चुके हैं। इसके लिए तत्कालीन डीएलएम पुरोला रामकुमार, लॉट प्रभारी रावत, सत्येश्वर लोहनी, अजीत कुमार, वन उपज रक्षक मोहन सिंह मुरकंडी प्रसाद, विजयपाल व अनुभाग अधिकारी पदम दास को जिम्मेदार मानते हुवे कार्यवाही की गई है। वन मुख्यालय के के पत्र के बाद इन सभी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

