- प्रदेश में एएनएम के 471 पद खाली, चयन प्रक्रिया पूरी होने का है इंतजार
देहरादून। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एएनएम के 471 पद खाली हैं, जिससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को खाली पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने सितंबर माह में 391 पदों पर अभ्यर्थियों के सत्यापन की तिथि तय की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 2,298 पदों स्वीकृत है। इसमें 1,827 एएनएम कार्यरत है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से 391 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
बोर्ड से अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी करने बाद चयनित अभ्यर्थियों को खाली पदों पर तैनाती दी जाएगी। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया, एएनएम पदों पर 18 सितंबर से अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा, जो 30 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची विभाग को सौंपी जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

