Dehradun, Uttarakhand Weather Update : मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 11 सितंबर तक भविष्यवाणी करते हुए प्रदेश के 11 जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो 8 सितंबर से 11 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा के तीव्र दौर की संभावना है। Uttarakhand Weather Update
- आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 7 सितंबर बृहस्पतिवार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी के साथ ही मौसम शुष्क रहेगा । मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं- कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। Uttarakhand Weather Update
- 8 सितंबर से 11 सितंबर तक भारी बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में 8 सितंबर से 11 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर प्रदेश के 11 जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है। चमोली, रूद्रप्रयाग टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चम्पावत और नैनीताल में 8 से लेकर 11 सितम्बर तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और तीव्र वर्षा आसार बताए गए हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : इस दिन से दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये प्रति लीटर मिलेगी बढोत्तरी
उत्तराखंड : नवोदय परीक्षा को लेकर आई अपडेट
उत्तराखंड : गैस का संकट बढ़ा तो होटलों को जलौनी लकड़ी देंगेः सुबोध
देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद 

