- क्लैट-2025 के लिए आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
देहरादून। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट-2025) परीक्षा के लिए आज (15 जुलाई) से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 15 अक्तूबर तक चलने वाली आवेदन प्रक्रिया के बाद एक दिसंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के 24 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यूजी कोर्स में दाखिले के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के वह छात्र पात्र होंगे जिन्होंने 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की है।
अनुसूचित जाति व जनजाति और दिव्यांग छात्रों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक की बाध्यता है। एलएलएम पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अभ्यर्थी को 50 फीसदी अंकों के साथ एलएलबी की होनी चाहिए। अनुसूचित जाति व जनजाति और दिव्यांग छात्रों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक की बाध्यता है। परीक्षा विशेषज्ञ एसएन उपाध्याय ने बताया, कला, वाणिज्य या विज्ञान किसी भी संकाय का विद्यार्थी क्लैट दे सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
