Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं वहीं अधिकांश पर्वतीय इलाकों में पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक राज्य में 22 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के चलते अनेक स्थानों में गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update
मौसम विभाग के मुताबिक आज 19 मार्च को राज्य के अनेक जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है । देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकने तथा निचले इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।
वहीं 20 मार्च को भी प्रदेश के कई जनपदों में मध्यम वर्षा होने और गरज के साथ बर्फबारी की आशंका जताई गई है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। 22 मार्च को भी पर्वतीय इलाकों में बारिश बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने गर्जन के दौरान बिजली का संचालन करने वाली सभी चीजों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को ओलावृष्टि के दौरान जानवरों को बाहर ना बांधने को कहा गया है। कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने व पेड़ों को ओलों से बचाने के लिए जाल का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

