बागेश्वर- भूख व कर्जदारो की धमकी से परिवार ने कि थी सामुहिक आत्महत्या, घर में खाने तक नहीं था अन्न का दाना एसपी ने कोतवाल को किया लाइन हाजिर
बागेश्वर शहर के समीपवर्ती गांव घिरोली, जोशीगांव में किराये के मकान में रहने वाले कपकोट तहसील के भनार निवासी भूपाल राम के परिवार के 04 सदस्यों द्वारा कि गयी सामुहिक आत्महत्या के कारणों का शनिवार को खुलासा करते हुये एसपी बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को मौके से 6 पन्नो का एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है मृतका अंजली ने सुसाइड नोट में साफ साफ लिखा है, कि घर कि आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही थी, घर में खाने के लिए राशन तक नही था बच्चे पिछले 4 दिनों से भूखे थे
उसका पति भूपाल राम 01 मार्च से फरार चल रहा है सुसाइड नोट में आगे लिखा था भूपाल राम के देनदार लगातार घर में आकर उसको और बच्चों को लगातार डरा धमका रहे थे देनदारों के द्वारा लगातार टार्चर किये जाने के कारण पूरा परिवार काफी दबाव में जी रहा था सुसाइड नोट में पैसे मागने वाले देनदारों के नाम लिखे गये है,एसपी बागेश्वर ने सुसाइड नोट के आधार पर मौत के लिए विवश करने वालों पर एक मुकदमा लिखा गया है, सुसाइड नोट में लोकल बागेश्वर कोतवाली पुलिस का सहयोग नही मिलने का भी जिक्र है तथा पुलिस पर भी डराने धमकाने का आरोप लगाया गया था एसपी ने बताया सुसाइड नोट के आधार पर बागेश्वर प्रभारी निरीक्षक को लाईन हाजिर कर दिया गया है, मामले कि विवेचना बागेश्वर कोतवाली से हटा कर कपकोट कोतवाली को दे दी गयी है,
सुसाइड नोट में नीमा देवी पर सामुहिक आत्महत्या करने वाले परिवार पर पैसे मांगने व अत्यधिक दबाव बनाने का जिक्र हैं, जिस पर पुलिस ने नीमा देवी के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज किया है, आगे विवेचना जारी है, तथा परिवार के मुखिया भूपाल राम से पुलिस पूछताछ कर रही है कुल मिलाकर पति के कर्मों की सजा पत्नी व मासूम बच्चों को अपनी जान देकर भुगतनी पड़ी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU 
