weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून- 1 अगस्त तक आया मौसम का अपडेट, ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश की चेतावनी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 1 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 29 जुलाई को राज्य के देहरादून, नैनीताल, चंपावत में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें और कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावनाएं जताई तथा आकाशीय बिजली चमकने की संभावनाएं भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड

इसके अलावा 30 जुलाई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावनाएं हैं। इसी तरह 31 जुलाई को भी देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं 1 अगस्त को भी राज्य के चमोली, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें