देहरादून– मां भारती के सच्चे सपूत देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर 8 महीने बाद अंबावाला स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचा तो भारत माता की जय के गगनचुंबी नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। राजेंद्र सिंह नेगी की शहादत को नमन करने के लिए दूर-दूर से सैकड़ों लोग पहुंचे। शहीद की अंतिम यात्रा मैं हर कोई गमगीन है आज सुबह 7:30 बजे जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पहुंचा तो शहीद के आखरी दर्शन के लिए हुजूम उमड़ पड़ा जैसे ही शहीद के अंतिम दर्शन के लिए ताबूत खोला गया तो परिजनों ने अपने लाल का अंतिम मुख दर्शन कर रो-रो कर शोक में डूब गए।
8 महीने पहले 11वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी भारत पाक सीमा नियंत्रण रेखा के पास मां भारती की रक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात थे इस दौरान उनका पैर फिसलने से वह पाक सीमा के पास बर्फ में फिसल गए तब से लेकर आज तक सेना उन्हें खोज रही थी उत्तराखंड के इस जांबाज की शहादत पर हर किसी को गर्व है और नम आंखों से सभी अपने इस लाल को अंतिम विदाई दे रहे हैं।
उत्तराखंड- इस जिले में हर दिन दरकती है पहाड़ी, देखिए VIDEO कैसे हो रहे रास्ते बंद
इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से मुलाकात करते हुए हर सुख दुख में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का आश्वासन दिया


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
