उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विकासनगर से 27 स्कूली बच्चों को लाखामंडल दर्शन के लिए ले जा रही एक बस पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आ गिरा। हादसे के दौरान एक बड़ा बोल्डर बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर तक घुस गया…जिससे बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना डामटा के समीप उस समय हुई जब हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के चलते पहाड़ी से चट्टानी मलबा खिसककर बस संख्या UK07 PA 0039 के ऊपर आ गिरा। मलबे की मात्रा इतनी अधिक थी कि बस का अगला शीशा टूट गया।
गनीमत यह रही कि बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत नियंत्रित कर सड़क किनारे रोक लिया। यदि चालक समय रहते बस नहीं संभालता तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे चौड़ीकरण के दौरान इस क्षेत्र में लगातार खतरा बना हुआ है और वाहनों पर मलबा गिरने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
वहीं पुरोला थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि इस घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस के माध्यम से लाखामंडल दर्शन के लिए रवाना कर दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती 
