- ट्रेन के आगे कूदे कर दंपति ने दी जान,पुलिस जांच में जुटी।
हरिद्वार- हरिद्वार में रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब एक महिला और पुरुष ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सेक्टर 2 बैरियर के पास हुई, जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला और पुरुष काफी देर से रेलवे ट्रैक के पास टहलते देखे जा रहे थे। जैसे ही सामने की ओर से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेक्टर 2 के नजदीक पहुंची तो दोनों अचानक ट्रैक पर कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी पंकज गैरोला, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मृतक महिला और पुरुष की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उनकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि दोनों कहां से आए थे और किस उद्देश्य से ट्रैक के पास पहुंचे थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Breaking News: दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 
