हल्द्वानी। आजकल सहनशक्ति के अभाव में छोटी सी बात पर युवा उत्तेजित होकर स्वयं आत्मघाती कदम उठा रहे हैं, उक्त बढ़ रही घटनाओं के चलते परिवार उम्र भर उक्त असमय अकाल मौत की पीड़ा का दंश झेल रहा है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में आया हैं जहां 20 वर्षीय अदबशा पुत्री सरताज हुसैन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह घटना आज दोपहर लगभग 2:30 बजे की है, जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा और तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के अनुसार, पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 
