कुमाऊं- 3 हफ्ते पहले तक कुमाऊं क्षेत्र के पहाड़ी जिलों में केवल अल्मोड़ा में दो कोरोनावायरस संक्रमित केस थे, पिथौरागढ़ बागेश्वर चंपावत इन तीनों जिलों में कोई केस नहीं था, और प्रवासियों की वापसी के साथ ही कुमाऊ के नैनीताल, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, बृहस्पतिवार तक स्वास्थ्य विभाग के दिए गए आंकड़ों के अनुसार कुमाऊं मंडल में संक्रमित मरीजों की संख्या 67 हो गई है जिसमें नैनीताल जिले में 28 उधम सिंह नगर जिले में 29 और अल्मोड़ा जिले में चार और बागेश्वर जिले में 6 कोरोनावायरस से संक्रमित लोग पाए गए हैं। गढ़वाल क्षेत्र में 79 मामले सामने आए हैं अगर इसी स्पीड से मामले बढ़ते रहे तो कुमाऊ में न सिर्फ हालात चिंताजनक होंगे बल्कि कोरोनावायरस कुमाऊं में गढ़वाल से आगे निकल जाएगा,
कोविड-19 के बढ़ते आंकड़े न सिर्फ पर सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं बल्कि स्वास्थ्य विभाग के सामने भी चुनौती बढ़ती जा रही है कोविड-19 के इस दौर में प्रवासियों के क्वॉरेंटाइन और उनकी निगरानी को लेकर पहाड़ों में लगातार समस्याएं आ रही हैं तो वहीं होम क्वॉरेंटाइन को लेकर भी सरकार और मुख्यमंत्री के सख्त होने के बावजूद सरकार के आदेशों का अमल होता नहीं दिखाई दे रहा है, ऐसे में पहाड़ के लोगों को स्वयं सतर्क और सुरक्षित रहने की आवश्यकता है जिससे कि तेजी से फैल रहा कोरोनावायरस उनके घर गांव तक न पहुंच पाए।
CORONA UPDATE- सावधान! कुमाऊं के इन दो जिलो में है हाफ सेंचुरी लगा चुका है कोरोना
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर 
