Corona Update- उत्तराखंड में शनिवार को नैनीताल जिले में एक साथ 55 लोगों के कोरोनावायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया लेकिन नैनीताल जनपद के 55 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि होने की सच्चाई यह है कि इनमें से नैनीताल जिले का एक भी नहीं है जिन 55 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह सब प्रवासी है और वह नैनीताल जनपद के नहीं है बल्कि अल्मोड़ा बागेश्वर सहित अन्य जनपद के हैं। हालांकि तकनीकी रुुप सभी केस नैनीताल जिले में जुड़ेंगे क्योंकि इनकेे सैंपल यहीं से लिये गए है ।
नैनीताल जिले की अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पंत ने बताया है कि सरकार के निर्देश पर 2 दिन पूर्व महाराष्ट्र से हरिद्वार होते हुए हल्द्वानी आई रेलगाड़ी से आए 243 लोगों को नमूने लिए गए थे जिनमें से 179 जांच सैंपल अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपद के प्रवासियों के थे और इन्हीं में से 55 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है अब प्रशासन बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के अलग-अलग प्रवासियों की सूची तैयार कर रहा है साथ ही उन्होंने साफ किया है कि अभी नैनीताल जनपद के प्रवासियों की रिपोर्ट नहीं आई है कल तक प्रवासियों की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
उत्तराखंड- महाराष्ट्र में 2 महीने से घर की राह ताक रहे थे, प्रदेश लौटे तो ली राहत की सांस

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
