हल्द्वानी –मृतक परिवार को 04-04 लाख की आर्थिक सहायता सीएम
विगत दिनों नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी फेज 01 वार्ड नम्बर 11 में कुमाऊं टेंट हाउस में लगी भीषण आग में हादसे का शिकार हुए तीनों मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चार – चार लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की है।
दीपावली की रात को हल्द्वानी के कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से टेंट हाउस में कार्यरत तीन श्रमिकों की आग में झुलसने से मौत हो गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से दिए जाने की घोषणा की है। मृतकों में रोहित पुरी (25) निवासी मोहना गाँव नतौला धारी, कृष्णा कुमार (38) निवासी शिवनाथपुरा मालधन और रविन्द्र कुमार(27) निवासी गांधीनगर मालधन है।
- छिड़ाखान-मीडार की सड़क दुर्घटना के 09 मृतक परिवार को 02-02 लाख की आर्थिक सहायतासीएम*
आज को छिड़ाखान मीडार मोटर मार्ग, खनस्यूं में एक कैम्पर / पिकप के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने के कारण उसमें सवार 09 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी। मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है एवं घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना के अन्तर्गत मृतकों के परिजनों को रूपये 02-02 लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की गयी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर : भव्य प्रवेश द्वार की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
हरेला पर अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, जागेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए की कई बड़ी घोषणाएं
जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना
सिलक्यारा टनल में फिर बड़ा हादसा! अचानक गिरे कंक्रीट ब्लॉक ने ले ली 22 वर्षीय मजदूर की जान
उत्तराखंड: यहाँ कोर्ट परिसर में मारपीट का आरोप, पुलिस पहुंची तो थमा मामला
उत्तराखंड : दाहिने की जगह बाएं गुर्दे का ऑपरेशन? किशोर की मौत के बाद 5 डॉक्टरों पर केस
उत्तराखंड में यहां 4 मस्जिदों से हटाए गए लाउडस्पीकर
उत्तराखंड : तीन फीट के चंद्रशेखर भट्ट बने निर्विरोध उपप्रधान
हरेला पर्व पर ऋतु खण्डूड़ी का बड़ा संदेश, हर परिवार से की यह खास अपील
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भ्रष्टाचारी नायब नाजिर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 

