नैनीताल – जनपद में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, इस हादसे में घायल 9 वर्षीय मासूम जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। जिसका उपचार सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है, सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे ने अपने माता-पिता और भाई को भी खो दिया है और वह खुद सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई को लड़ रहा है।
सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया है, जिसके बाद बच्चे को अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका सीटी स्कैन किया जा रहा है। मामले की सवेदनशीलता को देखते हुए खुद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह मौके पर मौजूद रही, उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल अरुण जोशी समेत इमरजेंसी में तैनात तमाम डॉक्टर को बच्चों का बेहतर से बेहतर इलाज करने की निर्देश दिए हैं।
आज सुबह पतलोट से 3 किलोमीटर आगे छीडाखान – रीठासाहिब मोटर मार्ग के पास कैंटर वहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया था। जिसमें सवार 11 में से नौ लोगों की मौत हो चुकी है, घायल दो लोगों में से एक पूरी तरह से स्वस्थ है, तो दूसरा 9 वर्षीय बच्चा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती है, जिसे डॉक्टरों की टीम अपनी निगरानी में इलाज कर रही है। और हर संभव प्रयास किया जा रहा है, कि गम्भीर हालात में भर्ती बच्चे को बचाया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

