Okhalkanda Road Accident : नैनीताल जिले के ओखलकांडा में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ओखलकांडा के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह अधौड़ा से हल्द्वानी को जा रहा कैंपर अनियंत्रित होकर 500 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है।
मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के अधोड़ा पदमपुर गल्पा निवासी दो सगे भाई शिवराज सिंह (25) और नरेंद्र सिंह (20) की भी इस दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों भाइयों की मौत की सूचना पर घर परिवार में कोहराम मच गया है, बताया जा रहा है की दोनों भाई दिवाली पर घर से वापस काम पर लौट रहे थे, शिवराज हल्द्वानी में होटल और प्रॉपर्टी का कारोबार करता था जबकि उसका छोटा भाई नरेंद्र दिल्ली में होटल पर कार्यरत था। घर में कमाने वाले यही दो भाई थे, उनके पिता कुंवर सिंह गांव में ही खेती – बाड़ी करते हैं, दोनों भाई अब अपने पीछे माता – पिता बहन और एक अपने छोटे भाई छोड़कर चले गए। युवा बेटों की मौत की खबर सुनकर माता – पिता का रो- रोकर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

