देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित किया और सभी से नारियों के सम्मान की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्रि भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है और यह पर्व समाज में नारी के सामर्थ्य और सम्मान को दर्शाता है। इस दौरान किए जाने वाले कन्या पूजन नारी शक्ति का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि पौराणिक ग्रंथों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है। यह आत्मशुद्धि और सद् प्रवृत्ति का आधार माना गया है। मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्रदेश में धार्मिक महत्ता के दृष्टिगत प्रमुख देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की परंपरा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत संकल्प से होती है। शक्ति के इस पर्व से हमें रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा मिलती है और यह नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्साह लेकर आए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा 

