मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल परेड ग्राउंड में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता–2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन लाने, तनाव कम करने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए खेल गतिविधियों को अपनाना आवश्यक बताते हुए कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान स्वयं बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के कर्मचारी और अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को ‘खेल भूमि’ बनाने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में उदाहरण बन रहा है….और खेल अवसंरचना तथा सुविधाओं का उल्लेखनीय विकास हुआ है।

बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और उत्तराखंड एक उभरती हुई खेल महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं

इस अवसर पर विधायक खजान दास, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, बैडमिंटन क्लब के अन्य पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें