देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी भूमिका राज्य की कृषि व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दे रही है। सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद प्रदेश में अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर दिया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती, मिलेट उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई, फसल विविधीकरण और बागवानी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर
राशन कार्ड पोर्टल ठप, उत्तराखंड में लोगों के जरूरी काम अटके
उत्तराखंड: एक साल से गायब बुजुर्ग का कंकाल जंगल में मिला
मुख्यमंत्री धामी ने 12 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती पर जोर
उत्तराखंड में श्रमिकों को सीधा लाभ, DBT से करोड़ों की मदद जारी
उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना शुरू, अब घर बैठे भरें फॉर्म
देहरादून :(बड़ी खबर) इनको मिली कुलपति की जिम्मेदारी
उत्तराखंड: अपने बचपन के स्कूल पहुंचे IAS दीपक रावत, वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन 25 शिक्षकों को दी गई प्रतिनियुक्ति 
