नैनीताल- बिहार में 40 लाख की बैंक डकैती का मुख्य आरोपी नैनीताल पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल- बिहार के वैशाली जनपद के बिदुपुर थाना क्षेत्र में 28 जनवरी को एक्सिस बैंक में हुई दिनदहाड़े लूट के एक आरोपी को उत्तराखंड के नैनीताल पुलिस ने भीमताल से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी विनोद कुमार सिंह उर्फ बाबू साहब बिहार के वैशाली जनपद के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े लूट की घटना का अंजाम देने का मुख्य आरोपी है । आरोपी के ऊपर बिदुपुर थाने में धारा 56/ 21 और 395 के तहत मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश

यह भी पढ़े 👉नैनीताल- MLA संजीव आर्य के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि, 12 साल बाद इस मोटर मार्ग को को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति, मंत्री यशपाल ने किया था यह कमिटमेंट

बिहार के वांछित आरोपी को हल्द्वानी की एसओजी टीम भीमताल तिराहे से गिरफ्तार किया है। एसओजी प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि नैनीताल जनपद पुलिस को वैशाली पुलिस द्वारा सूचना दी गई जिसके बाद एसओजी की टीम ने आरोपी को भीमताल तिराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी को लेने के लिए वैशाली पुलिस हल्द्वानी पहुंची हुई है जो न्यायालय से रिमांड लेकर आरोपी को वैशाली ले जाने की कार्रवाई कर रही है।बताया जा रहा है कि आरोपी एक्सिस बैंक डकैती का मुख्य आरोपी है एक्सिस बैंक में ₹4000000 की दिनदहाड़े लूट की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Vegasino Casino: Γρήγορα Κέρδη και Υψηλής Έντασης Slot Play
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन

यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- पहाड़ में यहां एक और महिला को गुलदार ने मार डाला, 3 बच्चों के सर से उठा मां का साया

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें