उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर से एक दुखद खबर सामने आ रही है कि यहां खनन से लदे डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया जिसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा साथी बुरी तरह घायल है जिस के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े 👉नैनीताल- बिहार में 40 लाख की बैंक डकैती का मुख्य आरोपी नैनीताल पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ग्राम रतनपुरा निवासी अमन 21 वर्षीय रोहित 16 वर्षीय और विनोद 24 वर्षीय बाइक पर सवार होकर रामनगर गर्जिया माता के मंदिर जा रहे थे इस दौरान गजरौला इंटर कॉलेज मार्ग पर बांके बिहारी स्टोन क्रेशर के पास अचानक बाइक गाय से टकरा गई जिसके बाद बाइक में बैठे अमन और रोहित सड़क पर गिर गए जबकि बाइक चला रहा विनोद सड़क के दूसरे किनारे जा छठ का इस बीच पीछे से आ रहे डंपर ने अमन और रोहित को कुचल दिया जबकि विनोद बुरी तरह घायल हो गया । मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह घायल विनोद को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए और जांच शुरू करते हुए आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
