रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत- सोमेश्वर मोटर मार्ग पर दिवाली की देर शाम सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। चालक को नींद की झपकी ने आना प्रथम दृष्टया हादसे की वजह बताई जा रही है। दिवाली पर शुक्रवार को कार संख्या क्रांति। फाइल फोटो (यूके 07 डीएन-8781) रानीखेत से कौसानी को जा रही थी।
कार को नीलम सिंह रावत चला रहे थे। देर शाम सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत सिलारी क्षेत्र में कार सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार ने दो पेड़ों के बीच फंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहन के शीशे, दरवाजे तोड़ कार के अंदर से देहरादून निवासी नील निपुन रावत पुत्र नीलम सिंह रावत, नीलम सिंह रावत पुत्र फतेह र सिंह रावत, नीतू रावत पत्नी नीलम सिंह रावत और कोटद्वार निवासी अनिल सिंह नेगी पुत्र किशन सिंह नेगी, क्रांति नेगी पुत्री किशन सिंह नेगी को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत लाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल क्रांति नेगी (36) पुत्री किशन सिंह नेगी निवासी बालासाट रतनपुर कोटद्वार (पौड़ी) को मृत घोषित कर दिया।
चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे की वजह प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आना बता रही है। बचाव दल में रानीखेत के कोतवाल अशोक धनखड़, सोमेश्वर चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह, संदीप सिंह रावत, दयाधर ध्यानी, हरीश भट्ट, दिनेश कुमार आदि शामिल थे

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR 
