चम्पावत की अनामिका बिष्ट और दीपा पांडे को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
चंपावत: निदेशालय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा जारी राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार वर्ष 2024-25 की घोषणा में चम्पावत जिले से दो प्रतिभाओं का चयन किया गया है।
जिले की अनामिका बिष्ट पुत्री श्री हरीश सिंह बिष्ट को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार-2024-25 तथा श्रीमती दीपा पांडे पत्नी श्री महेश चन्द पांडे को उनकी विशिष्ट कार्य सेवाओं हेतु राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार-2024-25 से सम्मानित किया जाएगा।
15 वर्षीय अनामिका बिष्ट ने कराटे में छोटी उम्र में ही अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित दक्षिण एशिया कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया। उनके पिता श्री हरीश सिंह बिष्ट उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत हैं और माता श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट गृहिणी हैं। आठ वर्ष की उम्र से कराटे का प्रशिक्षण ले रही अनामिका वर्तमान में दीपक सिंह अधिकारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अनामिका का कहना है कि कराटे आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का भी एक माध्यम है और वह इस क्षेत्र में आगे और नाम कमाना चाहती हैं।
दूसरी ओर, श्रीमती दीपा पांडे 19 वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र शक्तिपुरबुंगा में अपनी सेवाएं दे रही हैं। अपनी निष्ठा और कार्यकुशलता के चलते उन्हें पूर्व में भी कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। वर्तमान में उनके केंद्र में 8 बच्चे नामांकित हैं। वे कहती हैं कि छोटे बच्चों के साथ समय बिताना और उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन करना ही उनके जीवन की सबसे बड़ी संतुष्टि है।
दोनों चयनित प्रतिभाओं को 04 सितम्बर 2025 को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी, विकास कार्यों के लिए 397.39 करोड़ मंजूर
देहरादून :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली, हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए – सीएम
उत्तराखंड: मंदिरों के फूल बनेंगे रोजगार का साधन, महिला समूहों को मिलेगा फायदा
उत्तराखंड: अब गंदगी नहीं चलेगी, यात्रा रूट के साफ ढाबों को मिलेगा सम्मान
रामनगर : (बड़ी खबर) DM ललित मोहन रयाल ने सुनी 183 समस्याएं, कई अधिकारियों को भी फटकारा
उत्तराखंड: पहाड़ की तस्वीर बदलेगी रेल लाइन: पर्यटन, व्यापार और सफर सब होगा आसान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 400 CCTV खोज कर पुलिस खोज लाई फिरोज गांधी को, ये है मामला
उत्तराखंड: यहाँ कैफे ओनर महिला ने नहीं दिया उधार तो लड़कों ने फाड़े उसके कपड़े
उत्तराखंड: जिस कर्नल को दुश्मन न हरा सके, साइबर ठगों ने 11 लाख की लगा दी चपत
उत्तराखंड: जनता की शिकायत पर एक्शन, वेतन रुका तो जारी हुए सर्टिफिकेट 
