हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक तीरंदाजी कोच पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि घटना दीपावली के आसपास की है…लेकिन पीड़िता डर और धमकी के कारण अब तक चुप रही।
पुलिस के अनुसार छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ती है और तीरंदाजी सीख रही थी। आरोप है कि कोच ने उसे डरा-धमकाकर गलत काम किया और किसी को बताने पर धमकी दी।
कुछ समय बाद छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने कनखल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम जब आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार मिला। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है और किराये पर यहां रह रहा था।
इंस्पेक्टर देवेंद्र रावत ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं ने किया परेड निरीक्षण एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन
उत्तराखंड: घर मे वॉशरूम गई 9 साल की बच्ची से दो किशोरों ने की दरिंदगी
उत्तराखंड: यहाँ अधजले शवों के अवशेष को नोच रहे कुत्ते
उत्तराखंड: अवैध खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, असलहा छीनने का आरोप
उत्तराखंड: आईजी की मां पर टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू
उत्तराखंड : तीरंदाजी कोच पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
उत्तराखंड: फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों में अब मोबाइल के उपयोग पर होगी सख्ती
उत्तराखंड : यहां बिना सूचना के स्कूल से अनुपस्थित शिक्षक निलंबित
देहरादून: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल पर लगाई रोक 
