- शिक्षिका और युवक की मौत के मामलों में मुकदमा
हल्द्वानी: हल्द्वानी के निजी स्कूल की शिक्षिका और अल्मोड़ा के रहने वाले युवक की मौत के मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से अल्मोड़ा खूंटधामस व हाल प्रेम कॉलोनी गोल्डी विहार बरेली रोड निवासी 46 वर्षीय हेमा पंत गौजाजाली में निजी स्कूल में बतौर शिक्षिका कार्यरत थीं। गुरुवार को वह अपनी साथी शिक्षिका के संग स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। तीनपानी के पास पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका की उपचार के दौरान मौत हो गईथी। मृतक शिक्षिका के दामाद जितेंद्र पांडे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे मामले में शनिवार रात वोट देने के लिए अल्मोड़ा अपने गांव जा रहे 35 वर्षीय विजय सिंह की टांडा जंगल में पिकअप वाहन से टकराने के बाद मौत हो गई। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मृतक के भाई मुकेश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 

