फुटबॉल के उम्दा खिलाड़ी, गौचर निवासी पूर्व सैनिक दुलभ सिंह रावत का लम्बी बीमारी के बाद निधन।
गौचर / चमोली। नगरपालिका क्षेत्र गौचर के रावलनगर निवासी उम्दा खिलाड़ी पूर्व सैनिक दुलभ सिंह रावत का बीते रोज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। 72 वर्षीय पूर्व सैनिक के निधन पर खेल प्रेमियों सहित पूर्व सैनिकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
गौचर के विशाल खेल मैदान में आयोजित होने वाले फुटबॉल मैचों में वह उम्दा खिलाड़ियों में गिने जाते रहे हैं। इसी आधार पर 1970 में वे गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुऐ थे। अस्सी के दशक में उन्होंने आर्मी इलेवन टीम के लिये खेलते हुऐ मोहन बागान और ईस्ट बंगाल जैसे पेशेवर फुटबॉल क्लबों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुऐ अपनी यूनिट का नाम भी रोशन किया था। लेकिन सेना से इजाजत न मिलने के कारण उनकी यह हसरत पूरी नहीं हो पाई।
उनके निधन पर पूर्व सैनिक उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह मल्ल, महिताव सिंह नेगी, भागवत भंडारी, विजयपाल सिंह नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष कांग्रेस मुकेश नेगी,पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, पालिका के अवर अभियंता राजीव चौहान, वरिष्ठ लिपिक सुबोध रावत, उत्तराखंड गो सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य एवं पूर्व डीपीसी सदस्य अनिल नेगी, जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, जयकृत बिष्ट आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 

