- कार ने युवती को कुचला,हुई दर्दनाक मौत,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
रुड़की- रुड़की कोतवाली क्षेत्र में जादूगर रोड के पास आज रविवार को बरसात में छाता लेकर पैदल जा रही खंजरपुर निवासी कीर्ति नाम की एक युवती को एक कार ने कुचल दिया है। जिस कारण कीर्ति नाम की युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। कीर्ति को कार से कुचलने वाली यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की खंजरपुर निवासी कीर्ति नाम की एक युवती जादूगर रोड के पास एक निजी अस्पताल में काम करती थी। आज निजी अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थी। आज शहर में बरसात हो रही थी। जिसके चलते कीर्ति छाता लेकर जा रही थी। जादूगर रोड के पास पहुंचने पर कीर्ति को सामने से आ रही एक कार ने कुचल दिया। जिस कारण कीर्ति कार के नीचे आकर फंस गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। तभी मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। जिन्होंने कार चालक के साथ मिलकर कीर्ति को कार के नीचे से निकला,जिसके बाद कार चालक कीर्ति को लेकर मौके से अस्पताल चला गया।जानकारी मिली है कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

