- उत्तराखंड में आफत बनी बारिश: कई जिलों में रेड अलर्ट, संपर्क मार्ग ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण संपर्क मार्गों पर मलबा और पत्थर गिरने से आवागमन बाधित हो गया है, वहीं कई स्थानों पर पुल बह जाने से गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
बारिश से उत्पन्न हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जैसे जनपदों में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शेष जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट लागू किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लगातार हो रही बारिश ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाओं की आशंका भी बढ़ा दी है, जिससे लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने फहराया तिरंगा, बोले- जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें कर्तव्यों का पालन
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, PWD ने तैयार किया प्लान
उत्तराखंड: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा फैसला, 6 महीने तक नहीं कर सकेंगे हड़ताल
छात्रों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड के कॉलेजों में बनेंगे जिम
उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज 
