कार और बाइक की हुई टक्कर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल।
बागेश्वर- उत्तराखंड में सड़क हादसे आए दिन कहीं न कहीं सामने आ रहे हैं। ताजा हादसा बागेश्वर से सामने आया है. जहां बाइक और कार की टक्कर हो गई है. इस हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है.ल। घायल को अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
हादसे का प्रथम दृष्टया कारण कार की रफ्तार तेज होना बताया जा रहा है। हादसे में बुजुर्ग की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने पूरे हादसे की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा कि शनिवार को सोराग निवासी जैत सिंह (उम्र 68 वर्ष) और आन सिंह बाइक पर सवार होकर बिलौना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बुजुर्ग जैत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, हायर सेंटर ले जाते समय बिलौना के पास पहुंचने ही उनकी मौत हो गई.ल। वहीं, दूसरे घायल आन सिंह का इलाज चल रहा है।
“कैलाश सिंह नेगी, कोतवाल बागेश्वर ने बताया कि पूरे हादसे की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया कार का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है. कार की पहचान कर ली गई है।तहरीर मिलते ही कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: भीमताल में विकास की बारिश, सीएम धामी के बड़े ऐलान
लालकुआं : युवराज खाती को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड : यहाँ बेटे के हमले में पिता की हुई मौत !
उत्तराखंड: DAV कॉलेज पहुंचे CM धामी, युवाओं के लिए की बड़ी घोषणाएं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 
