- केदारनाथ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन गंभीर घायल
टिहरी – टिहरी जिले में मंगलवार को एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा NH 707A पर टिपरी से लगभग 1.5 किलोमीटर आगे डबा खाले नामक स्थान पर हुआ, जहां एक बस (संख्या UK-08PA-8883) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।जानकारी के अनुसार, बस उत्तरकाशी से श्री केदारनाथ की ओर जा रही थी और इसमें कुल 33 यात्री सवार थे।
दुर्घटना में तीन लोग – एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा – गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से प्राथमिक उपचार हेतु PHC नंदगांव भेजा गया है। इसके अलावा लगभग 15 से 16 यात्री सामान्य रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गया। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगे की चिकित्सकीय व्यवस्था की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

