BRO Recruitment 2021- बीआरओ में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि रक्षा मंत्रालय के अधीन सीमा सड़क संगठन बीआरओ ने 354 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है डी आर ओ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 293 पदों पर गाड़ी मैकेनिक और चालक यांत्रिकी परिवहन सामान्य ग्रेड के 16 पद तथा बहू कुशल कर्मकार चित्रकार के 33 पद और बहु कुशल कर्मकार भोजनशाला बेरा के 12 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवा बीआरओ में आवेदन कर यह सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।BRO Recruitment 2021
ऐसे करें आवेदन
बीआरओ भर्ती 2021 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सीमा सड़क संगठन की आधिकारिक वेबसाइट, bro.gov.in से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म भर्ती विज्ञापन में ही दिया गया है। इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करते हुए इस पते पर पंजीकृत डाक से जमा कराना होगा – कमांडेंट जीआरईएफ सेंटर, दिघी कैंप, पुणे – 411015। बीआरओ नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को अपने आवेदन विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों के भीतर जमा कराना होगा।BRO Recruitment 2021
इस लिंक से देखें नोटिफिकेशन और अप्लीकेशन फॉर्म
इस लिंक से देखें भर्ती अधिसूचना
जानें योग्यता
गाड़ी मेकेनिक – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास और मोटर व्हीकल/डीजल/हीट इंजन के मेकेनिक का प्रमाण-पत्र। आयु 18 से 27 वर्ष के मध्य।
चालक यांत्रिक परिवहन सामान्य ग्रेड – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास और हैवी मोटर व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस। आयु 18 से 27 वर्ष के मध्य।
बहु कुशल कर्मकार (चित्रकार) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास और आइटीआइ से पेंटर का प्रमाण-पत्र। आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य।
बहु कुशल कर्मकार (भोजनशाला बैरा) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास। आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य।BRO Recruitment 2021
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
