उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में ऐतिहासिक रैली को संबोधित किया और 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रधानमंत्री की एक और रैली प्रस्तावित है। लिहाजा चुनावी सरगर्मियां को देखते हुए विपक्ष भी माहौल बनाने में जुट गया है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद 11 दिसंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड आ रहे हैं। यहां वह आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाते हुए चौथी बड़ी घोषणा करेंगे।
गौरतलब है कि 16 दिसंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में ही राहुल गांधी की रैली होनी है। जिसके लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरे जी-जान जुटाकर रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं, वही 11 दिसंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुमाऊं में काशीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली के मुताबिक अरविंद केजरीवाल अपने पांचवें दौरे पर चौथी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। अब तक केजरीवाल ने 300 यूनिट बिजली फ्री युवाओं को रोजगार और ₹5000 बेरोजगारी भत्ता तथा हरिद्वार दौरे पर तीर्थ यात्रियों को निशुल्क तीर्थ स्थलों पर यात्रा कराने सहित कई घोषणाएं की हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
