Dehradun News- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से कम हो रहा है। कोरोना कर्फ्यू के बाद से ही नए मामलों में कमी आने से आम आदमी ने राहत की सांस ली है। वही मौत के आंकड़ों में भी पहले से कमी आई है। राज्य में आज कोरोना के 37 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 342283 पहुंच गया है।
बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 37 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। राज्य में आज किसी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई। वहीं 42 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 328304 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिनमें देहरादून जिले से 06 ,हरिद्वार से 03, नैनीताल जिले से 02, उधमसिंह नगर से 04, पौडी से 01 , टिहरी से 0, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 02, अल्मोड़ा 01, बागेश्वर से 01, चमोली से 13, रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 04 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 342283 मरीजों में से 328304 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6037 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7366 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 576 है। इधर रिकवरी रेट 95.92 प्रतिशत पहुंच गया है।
इधर राज्य सरकार के साथ ही शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमा कोरोना नियंत्रण के प्रयासों में दिन-रात जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बावजूद इसके भी कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं और चिकित्सक की देखरेख में नियमित दवाइयों का सेवन करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
