Chamoli News- उत्तराखंड के चमोली के पोखरी ब्लॉक में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया है । यहां मामला पोखरी विकासखंड के सतुड़ गांव का है जहां पर एक महिला ने घर में फांसी लगा दी और महिला के पति ने जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र में अलकनंदा में छलांग लगा दी।
पोखरी विकास खंड के सतूड़ गांव में बुधवार को पती-पत्नी के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी ने घर में कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है, जबकि पति ने जोशीमठ के समीप मारवाड़ी में अलकनंदा में छलांग मार दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी में उसकी ढूंढखोज में जुटी हैं।
इस घटना से सतूड़ गांव में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की दस माह पहले शादी हुई थी। घटना की जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। विवाहिता का मायका भी पोखरी ब्लॉक के मोहनखाल की ओर है। ग्राम प्रधान तेजपाल ने बताया कि क्षेत्रीय पटवारी को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि नदी में छलांग मारने वाले 25 वर्षीय विनोद नेगी के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि बहिनों की शादी हो रखी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
