देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना को लेकर राहत बरकरार है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। राज्य में आज कोरोना के कुल 20 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344533 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 09 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330784 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 20 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 04 ,हरिद्वार से 04 , नैनीताल जिले से 04, उधमसिंह नगर से 03 , पौडी से 03, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 02 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344533 मरीजों में से 330784 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6183 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7413 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 153 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है।
देश में पिछले 24 घंटे में आए 7974 नए मामले , 343 की मौत
नई दिल्ली- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 7,974 नए मामले सामने आए हैं, 343 लोगों की जान गई है जबकि 7,948 लोग इस बीमारी से ठीक हुए है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
