देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़ने लगे हैं। तो वहीं, गुरुवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर से 630 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज यानी गुरुवार को प्रदेश भर में 630 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। तो वही 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 128 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7423 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1425 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 268 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 85, बागेश्वर जिले में 1, चंपावत जिले में 8, उत्तरकाशी जिले में 11, हरिद्वार जिले में 119, अल्मोड़ा जिले में 18, पिथौरागढ़ जिले में 4, टिहरी जिले में 4, चमोली जिले में 5, पौड़ी जिले में 72, और उधमसिंह नगर जिले में 35 केस आये है। तो वही, बीते दिन यानी मंगलवार को प्रदेश भर में 505 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा लगातार व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। तो वही, उत्तराखंड शासन सख्त से सख्त कदम उठाए जाने की बात कह रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

