नई दिल्ली– देशभर में कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण की टेंशन के बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एक मई से 18 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा। जी हां यह अच्छी खबर आज सामने आई है जब पीएम मोदी ने एक बैठक के बाद यह अहम फैसला लिया है।पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाए।
18 साल की अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त में लगेगा या उसके रुपए देने होंगे, इस पर फैसला नहीं हुआ है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि इसले लेकर जल्द ही प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने यह मांग की थी कि कोरोना वैक्सीन की तय उम्र सीमा को कम किया जाए।
इसके बाद केंद्र ने ये बड़ा फैसला लिया है। भारत में अब तक 45 साल से ऊपर की उम्र वालों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों को अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा जिसके बाद उन्हें वैक्सीन की डोज दी जाएगी। भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का काम बहुत तेजी से हो रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “Breaking News- कोरोना के टेंशन के बीच अच्छी खबर, 18 से ऊपर के उम्र के लोगों को इस तारीख से लगेगी वैक्सीन”
Comments are closed.



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 


क्या ये वैक्सीन यहां हल्द्वानी उत्तराखंड में भी लगेगी हम लोगों को
hnji