Dehradun News- उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लगातार हादसे हो रहे हैं अब खबर टिहरी के पास से सामने आ रही है जहां चिन्यालीसौड़-स्यांसू पुल मोटर मार्ग से एक आल्टो कार के टिहरी झील में समा जाने की खबर है। घटना देर रात की है। बताया जा रहरा है कि कार में उस वक्त स्यांसू गांव के प्रधान के अलावा तीन लोग सवार थे।रात को ही पुलिस व एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी गई और सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया। कार की नंबर प्लेट और बोनट का टुकड़ा सड़क के किनारे पड़ा मिला है। जबकि टिहरी झील से लगता पैराफिट टूटा हुआ पाया गया है।

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के बल्डोगी के अंतर्गत स्यांसू पुल के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में प्रधान के अलावा तीन व्यक्तियों के सवार होने का पता चला है।ये लोग कल शाम स्यांसू पुल से बल्डोगी की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि कार में टिहरी जनपद के स्यांसू गांव के प्रधान शीशपाल,दरवालगांव निवासी सोनवीर उर्फ सोनू तथा टिहरी के ल्वारका निवासी शेर सिंह तथा टिहरी के सुनार गांव निवासी सोनू सवार थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

