Breaking News- रुद्रपुर में भाजपा के लिए राजकुमार ठुकराल बने मुसीबत, पार्टी से दिया इस्तीफा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रूद्रपुर- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर विधानसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है यहां भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव अरोरा को रुद्रपुर से विधायकी का टिकट दिए जाने के बाद दो बार से सिटिंग एमएलए बन रहे राजकुमार ठुकराल ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

पिछले दो बार से भाजपा का परचम लहरा रहे राजकुमार ठुकराल के पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने से जाहिर सी बात है कि भाजपा को नुकसान होगा। राजकुमार ठुकराल ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह दुखी और द्रवित मन से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं उन्होंने कहा है। कि कुछ लोगों ने उनके साथ घिनौनी मानसिकता अपनाते हुए कूट रचना की और भाजपा विधायक पद के लिए उनका टिकट कटवा दिया है, जबकि उनके द्वारा समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को भी चुनाव पूरी ईमानदारी के साथ लड़ाया गया है। उसके बावजूद उनकी अनदेखी की गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें