Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड, देहरादून के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. राकेश सिंह नेगी ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखण्ड रोजगार प्रयाग पोर्टल पर उनके विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में बोर्ड द्वारा 253 डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल पर विज्ञप्ति जारी की गई थी, जो केवल उस समय के लिए थी और वर्तमान में प्रासंगिक नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

मुख्य अधिशासी अधिकारी ने कहा कि हाल ही में कुछ माध्यमों में यह भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है कि ये पद वर्तमान में रिक्त हैं, जो पूरी तरह निराधार है। वर्तमान समय में इस कार्यालय में कोई डाटा एंट्री ऑपरेटर पद रिक्त नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा

उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड ने आम जनता से अपील की है कि केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें और किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें