गौलापार चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता बेलवाल ने किया जनसंपर्क, विकास के प्रति दिखाई प्रतिबद्धता
गौलापार/चोरगलिया।
भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती अनीता बेलवाल ने सोमवार को गौलापार चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीट के अंतर्गत आने वाले तरानवाड़ और लछमपुर गांव में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों के साथ घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और उगता सूरज चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
श्रीमती बेलवाल ने कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद जनसेवा को ही सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी। उन्होंने क्षेत्र में आवारा गोवंश की समस्या के समाधान हेतु गौशाला निर्माण, साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर त्वरित समाधान के लिए सतत प्रयास करेंगी।
इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. मुकेश चंद्र बेलवाल ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होगी और क्षेत्र की हर समस्या का समाधान तेजी से किया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
