- हल्दुचौड़: दीपा चंदोला के समर्थन में विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने किया जनसंपर्क, क्षेत्रीय विकास का दिया भरोसा
हल्दुचौड़: जिला पंचायत सदस्य सीट जग्गीबंगर (हल्दुचौड़-22) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी दीपा कमलेश चंदोला के समर्थन में सोमवार को विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दुमकाबंगर उमापति, गंगापुर कबड़वाल समेत आसपास के गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और जनता से अपील की कि वे “कप-प्लेट” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर दीपा चंदोला को विजयी बनाएं।

विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास” है, और दीपा चंदोला को जीत दिलाकर जनता एक ऐसी प्रतिनिधि को चुनेगी जो हर पल उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे सदैव क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा से सेवा करते रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि दीपा चंदोला क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेकर, प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराएंगी।
जनसंपर्क अभियान में भाजपा मंडल के कई पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता व ग्रामीण जन भारी संख्या में शामिल रहे। क्षेत्र में समर्थन का माहौल भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मजबूत होता दिखा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था 
